सागर को प्यारे हैं मोती

सागर को प्यारे हैं मोती
दीप को प्यारी उसकी ज्योति
राधा को घन्श्याम हैं प्यारे
हनुमान को राम हैं प्यारे
हमको तेरा द्वारा शेरा वालिये ||
सबको लगे प्यारा शेरा वालिये ||

परबत को बर्फ़ों के नज़ारे ||
हमको मय्या चरण तुम्हारे ||
सिर पे सुहाए मुकुट सुहाना
माथे बिन्दिया, सूआ बाना
सुन्दर रूप तुम्हारा शेरा वालिये ||
सबको लगे प्यारा शेरा वालिये||

मुरली को उसकी तान है प्यारी ||
हमको माँ मुसकान तुम्हारी ||
फूल तो खुश्बू, उसकी प्यारी
हमको मय्या, छवि तुम्हारी
पूजे तुम्हे जग सारा मेहराँ वालिये
सबको लगे प्यारा शेरा वालिये
हमको तेरा द्वारा शेरा वालिये
लागे बडा प्यारा शेरा वालिये

मेंहन्दी को प्यारी उसकी रँगत ||
सँत को प्यारी उसकी सँगत ||
मय्या तुम्हे भक्तों का टोला
भक्तों को तेरा सूआ चोला
और तेरा जयकारा भवना वालिये ||
सबको लगे प्यारा शेरा वालिये ||

सागर को प्यारे हैं मोती ...

जय माँ, जय माँ, जय माँ,
जय माँ, जय माँ, जय माँ...