ओ जँगल के राजा

ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus) ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus) ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

मैने आस की जोत जगाई
(chorus) मैने आस की जोत जगाई

मेरे नैनों में माँ है समाई
(chorus)मेरे नैनों में माँ है समाई

मैने आस की जोत जगाई
मेरे नैनों में माँ है समाई
मेरे सपने सच तू बना जा
मेरी माँ को लेके आजा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

हो..
हर पल माँ के सँग बिराजो,
धन्य तुम्हारी भक्ती है
(chorus) धन्य तुम्हारी भक्ती है

शक्ती का तुम बोझ उठाते
गज़ब तुम्हारी शक्ती है
तेरे सुन्दर नैन कटीले
हो रँग के पीले-पीले
मेरी माँ को मुझसे मिलाजा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

हो..
पवन रूपी, माँ के प्यारे
चाल पवन की आ जाओ
(chorus)चाल पवन की आ जाओ

देवों की आँखों के तारे
आओ करम कमा जाओ
आ गहनों से तुम्हें सजाऊँ
पाँवों में घुँघरू पहनाऊँ
मैं बजाऊँ ढोल और बाजा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

हो..
पाके सनमुख भोली माँ को
दिल की बातें करलूँ मैं
(chorus)दिल की बातें करलूँ मैं

प्यास बुझा के जन्मों की और
खाली झोली भरलूँ मैं
माँ के चरणों की धूल मिटा लूँ
मैं सोया नसीब जगा लूँ
मेरे दु:ख सताप मिटा जा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

हो..
माँ कहेगी "बेटा" मुझको,
मैं "माँ" कहके बुलाऊँगा
(chorus)मैं "माँ" कहके बुलाऊँगा

ममता-रूपी वरदानी से
वर मुक्ती का पाऊँगा
सारी दुनिया से जो न्यारी
छवि सुन्दर अतुल प्यारी
उस माँ का दर्ष दिखा जा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा

मैने आस की जोत जगाई
(chorus)मैने आस की जोत जगाई

मेरे नैनों में माँ है समाई
(chorus)मेरे नैनों में माँ है समाई

मैने आस की जोत जगाई
मेरे नैनों में माँ है समाई
मेरे सपने सच तू बना जा
मेरी मय्या को लेके आजा - आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा
(chorus)ओ जँगल के राजा, मेरी मय्या को लेके आजा