मेरा जीवन तेरी शरण

मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २
मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २

सारे राग विराग हुए अब - २
(Chorus) सारे राग विराग हुए अब- २
मोह सारे त्याग हुए अब- २
एक यही मेरा बन्धन
मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २

अविरत रहा भटकता अब तक - २
भटकूँ और अभी मैं कब तक - २
पा लूँ केवल तुझको ही माँ - २
एक यही मेरी है लगन
मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २

तेरे चरणों पर हो अर्पण - २
मेरे जीवन के गुण अवगुण - २
सारी व्यथायें दूर करो माँ - २
हो कुसुमित मेरानन्दन

मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २
मेरा जीवन तेरी शरण - २
(Chorus) मेरा जीवन तेरी शरण - २
जय-जय माँ, जय माँ, जय जय माँ
जय-जय माँ, जय माँ, जय जय माँ
जय-जय माँ, जय माँ, जय जय माँ
जय-जय माँ, जय माँ, जय जय माँ
जय-जय माँ, जय माँ, जय जय माँ