अपनापन रखना

अपनापन रखना मेरे घनश्याम - २
घडी-२ पल-२ नाम तिहारो - २
रटे मेरी रसना मेरे मेरे घनश्याम - २
अपनापन रखना मेरे घनश्याम - २

लली, लाल लो लै घर बाही
हमारे हिये बसना, मेरे घनश्याम - २
भाव हिंडोरे डाल हिये, मै
झुलाऊँ नित झुलना, मेरे घनश्याम - २

घनश्याम... घनश्याम...
हो...घनश्याम

लै उपहार, हार अँसुअन को
बना लूँ तुझे अपना, मेरे घनश्याम - २
कैसे हुँकरी कृपालू प्रभू अपनो - २
पूरा हो? मम सपना, मेरे घनश्याम - २
अपनापन रखना मेरे घनश्याम - २