ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन

ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन - २
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली, बनके जोगन चली-२
मीरा रानी, दीवानी कहाने लगी
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन-२

कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं, मीरा गोबिंद-गोपाल गाने लगी
बैठी संतो के संग, रंगी मोहन के रंग, मीरा प्रेमी-प्रीतम को मनाने लगी
कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं, मीरा गोबिंद-गोपाल गाने लगी
बैठी संतो के संग, रंगी मोहन के रंग, मीरा प्रेमी-प्रीतम को मनाने लगी
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली...

राणा ने विष दिया, मानो अमृत दिया, मीरा सागर में सरिता समाने लगी
राणा ने विष दिया, मानो अमृत दिया, मीरा सागर में सरिता समाने लगी
दुःख लाखों सहे, मुख से गोविन्द कहे, मीरा गोविन्द-गोपाल गाने लगी
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन
वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी
महलों में पली...
ऐसी लागी लगन...