हे....
काल के पन्जे से माता बचाओ
जय माँ अष्ट भवानी
काल के पन्जे से माता बचाओ
जय माँ अष्ट भवानी-३
हे नाम रे, सबसे बडा तेरा नाम
शेरोंवाली, ऊँचे ढेरोंवाली
बिगडे बनादे मेरे काम नाम रे-२
ऐसा कठिन पल, ऐसी घडी है
विपदा आन पडी है
तू ही दिखा अब रस्ता, ये दुनिया रस्ता रोके खडी है
मेरा जीवन बना इक सँग्राम,
हो शेरोंवाली, ऊँचे ढेरोंवाली
बिगडे बनादे मेरे काम नाम रे-२
भक्तों को दुष्टों से बचाए
बुझती जोत जगाए
जिसका नहीं है कोई जगत में
तू उसकी बन जाए
तीनों लोक करें तोहे प्रणाम
हो शेरोंवाली, ऊँचे ढेरोंवाली
बिगडे बनादे मेरे काम नाम रे-२
हे...
तू ही लेनेवाली माता
तू ही देनेवाली,
तेरी जयजयकार करूं मैं
भरदे झोली खाली
काम सफल हो मेरा,
दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाए,
निर्बल भी बलवान - २
बीच भँवर में डोल रही है
पार लगा दे नय्या
जय जग्दँबे, अष्ट भवानी,
अँबे गौरी मय्या - २
हे नाम रे, सबसे बडा तेरा नाम
शेरोंवाली, ऊँचे ढेरोंवाली
बिगडे बनादे मेरे काम नाम रे-२